स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों पर कोरोना का असर, इस बार दिल्ली सचिवालय में झंडा फहराएंगे सीएम केजरीवाल

कोरोना के कहर के बीच देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर यानी 15 अगस्त के दिन जगह-जगह तिरंगा झंडा रोहण के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस बार झंडा रोहण कार्यक्रमों पर कोरोना के कहर असर भी देखने को मिल रहा है। वहीं इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली सचिवालय में झंडा फहराएंगे और देश की आजादी का उत्सव मनाएंगे।

आपको बता दें, कोरोना का असर दिल्ली सरकार के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम पर भी पड़ा है। इस बार दिल्ली सरकार का स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम छत्रसाल स्टेडियम की जगह दिल्ली सचिवलय में आयोजित किया जा रहा है। सचिवालय में इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। मतलब ये है कि इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली सचिवालय में झंडा फहराएंगे।

पिछली बार यानी देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम और अपने दिल्ली आवास पर तिरंगा झंडा रोहण कर सलामी दी थी। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण झंडा रोहण कार्यक्रमों पर भी असर देखने को मिल रहा है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संकेत दे चुके हैं कि 74वें स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2020 को कोरोना संक्रमण के साए में ही मनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि उनकी देशवासियों से अपील है कि वे स्वतंत्रता दिवस पर महामारी से आजादी का संकल्प लें। इसके दूसरी ओर देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के लिए सेना, नौसेना और भारतीय वायु सेना के बैंडों द्वारा संगीतमय प्रदर्शन किया जाएगा।

गौरतलब है, भारत को अंग्रेजों की लंबी गुलामी के बाद 1947 में 15 अगस्त के दिन ही आजादी मिली थी। इतिहास के पन्नों में 15 अगस्त का दिन भारत की आजादी के दिन के रूप में दर्ज हो रखा है। अंग्रेजों की लंबी गुलामी के इस दिन देश ने आजाद हवा में सांस ली और एक नई सुबह का सूरज देखा था। इसी उपलक्ष्य में हम सभी देशवासी प्रत्येक वर्ष इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.