किसके कहने पर केजरीवाल के पूर्व पीए विभव ने स्वाति मालीवाल पर हमला किया जानिए

AAP,Swati Maliwal,Arvind Kejriwal,Naveen Jai Hind,Sanjay Singh, Bibhav Kumar, AAP Bibhav Kumar, Delhi Police, Swati Maliwal Delhi Police, Bibhav Kumar Arvind Kejriwal,

Swati Maliwal : आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. मालीवाल के साथ मारपीट करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव (पीए) विभव कुमार पर केस दर्ज कर लिया गया है. राज्यसभा सांसद मालीवाल के साथ हुए ‘दुर्व्यवहार’ को सेकर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की।उन्होंने दावा किया कि पूर्व डीसीडब्ल्यू प्रमुख पर एएपी सुप्रीमो की पत्नी सुनीता केजरीवाल के आदेश पर हमला किया गया थाSwati aliwal Call

Read also- West Bengal: पश्चिम बंगाल के मालदा में गिरी आकाशीय बिजली, 11 लोगों की हुई मौत

सिरसा ने कहा कि ये चौंकाने वाली बात है कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले अरविंद केजरीवाल बेशर्मी से स्वाति मालीवाल पर हमला करने वाले अपने पीए विभव कुमार को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके चेहरे पर कि अभी भी विभव कुमार जो उनका पीए है। जिसने स्वाति मालीवाल जी के साथ मारपीट की उनको बुरी तरह से पीटा और अरविंद केजरीवाल जी के कहने पर पीटा ऐसे शख्स को अभी भी अरविंद केजरीवाल अपने साथ लेकर घूम रहे हैं।

Read also- दिल्ली कार शोरूम फायरिंग: पुलिस के साथ मुठभेड़ में शूटर ढेर

सिरसा ने कहा कि लखनऊ में विभव कुमार उनके साथ थे और पंजाब में भी। आप समझ लीजिए दिल्ली के लोग सत्ता के लिए किसी हद तक गिर सकते हैं। दिल्ली पुलिस तीन घंटे लगा कर स्वाति मालीवाल जिनको अपनी शिकायत दे रही हैं। जो मुख्य आरोपित है विभव कुमार वो अरविंद केजरीवाल जी का चेहता बनकर घूम रहा है। उन्होंने विभव पर केजरीवाल का राजदार होने का भी आरोप लगाया।एएपी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को अपने ऊपर हुए कथित हमले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के पास अपना बयान दर्ज करा दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *