सिक्किम में SKM के सिर सजा ताज,अरुणाचल प्रदेश में फिर से बीजेपी सरकार – जानें ताजा रुझान

Arunachal Pradesh Election Result :अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए काउंटिंग रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पवन कुमार सैन ने बताया कि राज्य भर में भारी बारिश के बीच 24 जिला मुख्यालयों में सुबह छह बजे काउंटिंग शुरू हो गई। नतीजे भी जल्द आने की उम्मीद है।अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग एक साथ हुई थी।इस पूर्वोत्तर राज्य में 60 विधानसभा सीट और दो लोकसभा सीट हैं। सत्तारूढ़ बीजेपी ने 10 विधानसभा सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं।

Read also-चक्रवात रेमल का कहर, मिजोरम में एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या पहुंची 29

भी पोस्टल बैलेट की काउंटिंग शुरू हो गई है और 682 पोलिंग बूथों पर चालू है और जैसे ही पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म होगी, हम ईवीएम की गिनती शुरू कर देंगे। हम 10 बजे तक अपना सारा काम खत्म कर लेंगे।” आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव 2019 में  बीजेपी ने 41 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की थी ।

Read also-Weather Update: भीषम गर्मी के बाद मिलेगा आराम, इन राज्यों में बारिश के आसार..

और बीजेपी का  वोट शेयर तब 50.86 फीसदी था। दूसरे नंबर पर जेडीयू) रही थी, जिसे 7 सीटों पर विजय प्राप्त हुई थी. हालांकि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी का वोट शेयर 9.88 फीसदी ही था. तीसरे पायदान पर 14.56 फीसदी वोटों के साथ नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) को पांच, चौथे स्थान पर 16.85 वोटों के साथ इंडियन नेशनल कांग्रेस चार स्थान पर रही थी ।अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम राज्य में विधानसभा चुनाव के नतीजें आने शुरू हो चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश के खोन्सा पूर्व विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार वांगलाम साविन विजयी हुए हैं.

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *