देश के 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम केजरीवाल का ‘आप’ कार्यकर्ताओं को संबोधन !

देश के 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कोरोना संकट की वजह से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से संबोधित किया है। अपने संबोधन में सीएम केजरीवाल ने देश के गांवों के लिए आप कार्यकर्ताओं को एक खास संदेश दिया है।

सीएम केजरीवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से डिजिटल संवाद किया। इस मौके पर केजरीवाल ने डिजिटल प्लेटफॉर्म से देशभर के आप कार्यकर्ताओं तक अपना खास संदेश पहुंचाया। उन्होंने अपने संबोधन में कोरोना से लड़ने के लिए दिल्ली मॉडल का जिक्र करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोगों की जान बचाने के लिए ऑक्सीमीटर दान करने का मंत्र दिया। गांव में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश के हर गांव तक ऑक्सीमीटर पहुंचाएगी ताकि हर गांव वालों की सेहत पर नजर रखी जा सके।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऑक्सीमीटर का दान देने और गांव की जिम्मेदारी लेने के लिए आप कार्यकर्ताओं से आगे आने की अपील की है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं को इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने की भी जानकारी दी है। केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को घर से ही शुभकामनाएं देने की सलाह देते हुए अपने जन्मदिन का गिफ्ट मांगते हुए लोगों से दान में गांव वालों के लिए ऑक्सीमीटर मांगा है।

डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से अपने संबोधन में सीएम केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली मॉडल को गांव-गांव तक पहुंचाना चाहते हैं ताकि कोरोना से ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके। सीएम केजरीवाल के इस संदेश पर राजनीतिक नजरिए से देखें तो दिल्ली मॉडल के गांव में पहुंचने से आम आदमी पार्टी को दिल्ली से बाहर अपनी जमीन तैयार करने में भी काफी मदद मिलेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *