चंद्रबाबू नायडू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ,पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

Chandrababu Naidu Oath Ceremony:

Chandrababu Naidu Oath Ceremony: टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर ये उनका चौथा कार्यकाल होगा। जनसेना प्रमुख और अभिनेता पवन कल्याण ने नायडू मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने भी मंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी अमित शाह, नितिन गडकरी, जे. पी. नड्डा और कई दूसरे नेता और अहम हस्तियां शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थीं।पूर्व उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, भारत के पूर्व चीफ जस्टिस एन. वी. रमण, एक्टर रजनीकांत और चिरंजीवी भी इस मौके पर मौजूद थे।आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई।

Read Also: सावधान जानलेवा है ये साइलेंट-किलर’ बीमारिया कही इनकी गिरफ्त में आप भी तो नहीं !

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने आज के आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है । शपथ ग्रहण समारोह के बाद चंद्रबाबू नायडू और पीएम मोदी एक बार फिर गर्मजोशी के साथ मिले। चंद्रबाबू नायडू ने जैसे ही सीएम पद की शपथ ली तो पीएम मोदी ने उनके लिए तालियां बजाईं ।

Read Also: जायदाद के लालच में छोटे भाई ने करवाई बड़े भाई की हत्या..3 लाख की दी थी सुपारी

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में टीडीपी ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन करके जीत दर्ज की है। वहीं अगर केंद्र की बात करे तो टीडीपी ने बीजेपी को अपना समर्थन दिया है। केंद्र में सरकार चलाने में टीडीपी किंग मेकर की भूमिका में है।लोकसभा चुनाव में टी़डीपी ने 16 सीटें मिली हैं।केंद्र में अब टीडीपी के सांसदों को मंत्री भी बनाया गया है।यह चौथी बार है जब चंद्रबाबू नायडू आंध्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं। 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद दूसरी बार  सीएम बने थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *