Diwali Tradition : दीये, फुलझड़ियां और कश्मीरी पकवान…सोनिया गांधी ने सुनाया इंदिरा गांधी के घर की दिवाली का किस्सा

Diwali

Diwali Tradition : 1 सफदरजंग रोड पर कैसे मनती थी दिवाली? सोनिया गांधी ने साझा कीं पुरानी यादें, प्रियंका गांधी ने भी राजीव गांधी से जुड़ा बचपन का किस्सा सुनाया

News Desk : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने दिवाली के मौके पर अपने परिवार से जुड़ी पुरानी यादें साझा की हैं। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा और पोती मिराया वाड्रा के साथ बैठकर दिवाली के पुराने दिनों को याद करती नजर आईं। सोनिया गांधी ने बताया कि जब उनका परिवार 1 सफदरजंग रोड स्थित उस आवास में रहता था, जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का घर था, तब दिवाली बेहद खास अंदाज में मनाई जाती थी। त्योहार पर घर के मुख्य दरवाजे पर भगवान गणेश की मूर्ति सजाई जाती थी, जबकि छत और घर तक आने वाले रास्तों पर दीये जलाए जाते थे। पूरा घर रोशनी से जगमगा उठता था।Diwali

Read Also: Stock Market : 9 साल बाद दिवाली पर टूटा रिकॉर्ड, मुहूर्त ट्रेडिंग में गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

सोनिया गांधी ने बताया कि उन्हें दिवाली का त्योहार हमेशा से पसंद रहा है। उन्होंने पुराने समय की दिवाली को याद करते हुए कहा कि तब इस त्योहार पर पटाखे और फुलझड़ियां जलाने का भी खास उत्साह रहता था। सोनिया ने खास तौर पर फुलझड़ी जलाने की अपनी याद साझा की। उन्होंने उस दौर के मौसम को भी याद किया और बताया कि दिवाली के आसपास आसमान साफ और नीला हुआ करता था तथा मौसम सुहावना रहता था। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया। प्रियंका ने बताया कि उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी उन्हें दिवाली के लिए पटाखे खरीदने पुरानी दिल्ली लेकर जाया करते थे। इस तरह परिवार के लिए दिवाली की तैयारियां भी त्योहार का अहम हिस्सा हुआ करती थीं।Diwali

Read Also: Bihar : 4 लाख मेहमानों की दावत, घुड़दौड़ में थार SUV का इनाम… बेटी की शादी को यूं यादगार बनाएंगे अनंत सिंह

सोनिया गांधी ने यह भी बताया कि दिवाली के मौके पर उनके घर में कश्मीरी खाना बनाया जाता था। परिवार के लोग साथ मिलकर त्योहार मनाते थे और पारंपरिक पकवानों के साथ घर में उत्सव का माहौल रहता था। अपनी पोस्ट में सोनिया गांधी ने पुरानी परंपराओं, परिवार के साथ बिताए पलों और दिवाली की उन यादों को ताजा किया, जिन्होंने उनके लिए इस त्योहार को खास बनाया। वहीं राहुल गांधी ने भी दिवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खुशियों और समृद्धि के दीप हर घर को रोशन करें तथा यह पर्व देश में सुख, शांति, सद्भाव और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए। सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ भी इन दिनों चर्चा में है, जिसे हार्परकॉलिन्स इंडिया प्रकाशित कर रहा है।Diwali

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterDiwali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *