नई शिक्षा नीति लागू होने से पहले, बेसिक स्कूलों की शिक्षा नियमों में होंगे ये अहम बदलाव !

नई शिक्षा नीति लागू होने से पूर्व ही बेसिक शिक्षा के स्वरूप का बदलाव शुरू कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव ने टाइम एण्ड मोशन स्टडी के आधार पर शैक्षणिक कार्यों की समय अवधि एवं कार्यों का नए सिरे से कार्य निर्धारण कर दिया है। इसके तहत अब 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। लेकिन ग्रीष्म अवकाश में 15 दिन की कटौती कर दी गई है। अब सिर्फ 20 मई 30 जून के स्थान पर 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। शिक्षण कार्य समय में भी बदलाव किया गया है।

ग्रीष्मकाल में सुबह 8 से 2 बजे तक तथा शीतकाल में 9 से 3 बजे तक शिक्षण कार्य होगा। शुरू के 15 मिनट में दैनिक प्रार्थना व योगाभ्यास होगा। शिक्षकों को 15 मिनट पहले पहुंचकर छुट्टी होने के तीस मिनट बाद तक रुकना होगा। अपर मुख्य सचिव ने इस आशय के आदेश प्रदेश के सभी डीएम, बीएसए को भेज दिए है। मध्याह्न भोजन समेत शिक्षक कार्य दिवस आदि में भी व्यापक बदलाव किया गया है।

Also Read- सीएम हेमंत सोरेन की BCCI से अपील, धोनी के लिए रांची में हो फेयरवेल मैच का आयोजन

क्या होगा नया कार्यक्रम ?

  • 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे स्कूल
  • पूर्वाह्न 10.15 से 10.45 बजे तक भोजन
  • 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे स्कूल
  • पूर्वाह्न 11.55 से 12.25 बजे तक भोजन
  • 2021/22 सत्र से 20 मई से 15 जून तक होगा ग्रीष्मावकाश
  • 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक होगा शीतकालीन अवकाश

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *