अमरोहा में मोहम्मद शमी के गांव में बनेगा ‘स्टेडियम’

Stadium– आईसीसी वर्ल्ड कप सेमी फाइनल मैच में सात विकेट लेकर न्यूजीलैंड को धूल चटाने में अहम योगदान देने वाले मोहम्मद शमी को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने तोहफा दिया है।..Stadium

राज्य सरकार ने अमरोहा जिले में मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अली नगर में स्टेडियम बनाने का निर्देश दिया है। डीएम राजेश त्यागी के निर्देश पर गांव में स्टेडियम बनाने के लिए जमीन चुनने का काम शुरू कर दिया गया है।

Read also-विश्व कप फाइनल से पहले नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में वायुसेना की सूर्य किरण टीम के शानदार करतब

डीएम राजेश त्यागी ने बताया की मोहम्मद शमी के गांव में एक हेक्टेयर जमीन में बनने वाले स्टेडियम के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने स्टेडियम का प्रस्ताव शासन को बनाकर भेजेंगे।

राजेश त्यागी, डीएम,अमरोहा: “मोहम्मद शमी जी के गांव में एक मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव हम लोग भेज रहे हैं। उस प्रस्ताव में मिनी स्टेडियम के साथ-साथ ओपन जिम की भी व्यवस्था होगी। और वहां पर्याप्त जमीन है और उपयुक्त जमीन है। उसका प्रस्ताव हम लोग शीघ्र बनाकर भेज रहे हैं। प्रशासन द्वारा 20 मिनी स्टेडियम बनाने के निर्देश थे। उसमें जनपद अमरोहा का भी एक मिनी स्टेडियम था, जो चयनित होकर जा रहा है।”

PTI

So

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *