Bomb Threat On Flight :दुबई जा रही फ्लाइट में बम होने की धमकी, फ्लाइट की ली गई तलाशी

Bomb threat on flight,Dubai Flight Bomb Threat,Delhi To Dubai Flight"

Bomb Threat On Flight : दिल्ली से दुबई जाने वाले एक विमान में बम रखा होने की धमकी सोमवार को ईमेल के जरिए दी गई जो बाद में अफवाह साबित हुई. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर आईजीआई हवाई अड्डे के डायल कार्यालय को ई-मेल प्राप्त हुआ जिसमें दिल्ली से दुबई जाने वाली उड़ान में बम रखा होने की धमकी दी गई थी. अधिकारी ने बताया कि विमान की तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई Threat On Flight

Read also- T20 World Cup2024: लॉकी फर्ग्यूसन ने की T20 के इतिहास की सबसे खतरनाक गेंदबाजी, चार ओवर में चटकाए इतने रन

Read also- T20 World Cup2024: लॉकी फर्ग्यूसन ने की T20 के इतिहास की सबसे खतरनाक गेंदबाजी, चार ओवर में चटकाए इतने रन

टोरंट जा रही फ्लाइट में भी बम की मिली थी धमकी
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली है. इससे पहले भी दिल्ली से कनाडा के टोरंट जा रही एक फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी. इसके बाद विमान की तलाशी ली गई थी लेकिन उसमें किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *