टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI देगी 125 करोड़ का इनाम, जय शाह का बड़ा ऐलान

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) के सचिव जय शाह रविवार को टीम इंडिया के साथ T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के पलों का लुत्फ़ उठाते नजर आए। इसके अलावा जय शाह ने आज टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने पर बड़े इनाम की घोषणा भी कर दी है।

Read Also: पानीपत की धरती से CM सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में 100 करोड़ से ज्यादा की राशि भेजी

BCCI के सचिव जय शाह ने T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम की जीत से खुश होकर बड़े इनाम का ऐलान कर कहा कि ” ICC पुरुष T20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल कौशल का प्रदर्शन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई!”

Read Also: दिल्ली में हुई बारिश के बाद कैसा है मौसम का हाल ?-जानिए

गौरतलब है, भारत ने 17 सालों के लंबे इंतजार के बाद बीती रात बारबाडोस के ब्रिजटाउन के किंस्टन द ओवल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा T20 विश्व कप खिताब जीता है। हर भारतीय के लिए ये गर्व की बात है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *