NADA की खामियां सामने लाने की वजह से मुझे निशाना बनाया जा रहा: पहलवान बजरंग पूनिया

पहलवान बजरंग पूनिया ने सोमवार को कहा कि नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) के सिस्टम में मौजूद कई खामियों का खुलासा करने की वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

Read Also: नए क्रिमिनल लॉ पर विपक्ष का हंगामा, बिहार के डिप्टी CM ने किया कांग्रेस पर पलटवार

आपको बता दें, पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि वो नाडा के अहंकार को चुनौती देने की कसम खाते हैं, जो उनके खेल करियर को खत्म करना चाहती है। नाडा ने पुनिया को एंटी डोपिंग पैनल (एडीडीपी) से राहत मिलने के बाद 24 जून को दूसरी बार निलंबित किया था।

बजरंग पूनिया ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि “यह NADA द्वारा एक ही मामले में पहले निलंबन को निरस्त करने के बाद लगातार 2 महीनों में दूसरे निलंबन से संबंधित है। NADA ने उन्हें दिए गए सभी तथ्यों को स्पष्ट रूप से नजरअंदाज कर दिया और मुझे फिर से निलंबित कर दिया। यह दर्शाता है कि NADA मुझे कैसे निशाना बना रहा है, वे नहीं चाहते कि मैं किसी भी कीमत पर कुश्ती जारी रखू ।। उनके पास कोई जवाब नहीं है और वे अपनी गलतियों की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते, वे सिर्फ अपने छुटकारे के लिए एथलीट को परेशान करना चाहते हैं। । नाडा नहीं चाहता कि कोई उनके गलत तरीकों पर सवाल उठाए और अगर कोई ऐसा करता है तो उसे निशाना बनाया जाता है ताकि वह अपना खेल जारी न रख सके।

Read Also: देश में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानून, इसके तहत दिल्ली में दर्ज किया गया पहला केस !

NADA एक्सपायर हो चुकी किट के बारे में जवाब क्यों नहीं देता?

पूनिया ने कहा NADA इस बात का जवाब क्यों नहीं देता कि कैसे एक अपंजीकृत चैपरोन जिसका नाम मिशन ऑर्डर में नहीं था, सैंपल कलेक्शन के लिए मुझसे संपर्क किया और दबाव डाला? NADA इस बात का जवाब क्यों नहीं देता कि दो मैचों के बीच सैंपल कलेक्शन के लिए मुझपर दबाव दिया गया, जबकि उन्हें पता था कि मेरे पास अगली कुशती की तैयारी करने के लिए केवल 20 मिनट थे। अगर नाडा अपने अहंकार के लिए पहलवानों के धैर्य और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने के दृढ़ संकल्प को चुनौती देना चाहता है, तो उसे ऐसा करने दो। पहलवान यहीं है और अंत तक लड़ेगा। मेरे वकील समय पर अपना जवाब दाखिल करेंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *