पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी ज्योति याराजी ,100 मीटर बाधा दौड़ में लेगी हिस्सा

Paris Olympics 2024:

Paris Olympics 2024: ज्योति याराजी ओलंपिक की 100 मीटर बाधा दौड़ में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन सकती हैं। वहीं शॉटपुटर आभा खटुआ ने अपनी वर्ल्ड रैंकिंग की बदौलत इसी महीने शुरू हो रहे पेरिस गेम्स में जगह बना ली है।वर्ल्ड एथलेटिक्स ने मंगलवार को उन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की, जिन्होंने एंट्री स्टैंडर्ड के साथ-साथ वर्ल्ड रैंकिंग कोटा के जरिए डायरेक्ट क्वॉलीफिकेशन से पेरिस ओलंपिक गेम्स में जगह बनाई।हालांकि, वर्ल्ड रैंकिंग कोटा से ग्रेड में जगह बनाने वालों में से एथलीटों का चुनाव एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) करेगा।

Read also-Delhi News: अभी जेल से बाहर नहीं आएंगे अरविंद केजरीवाल, 12 जुलाई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

भारत का बढ़ाया मान-  नेशनल ओलंपिक कमेटियों को चार जुलाई की आधी रात तक वर्ल्ड एथलेटिक्स को कोटा अस्वीकार करने के  बारे में जानकारी देनी होगी।चार से छह जुलाई के दौरान, वर्ल्ड एथलेटिक्स, उसी इवेंट में अगले बेहतरीन रैंक वाले एथलीट को अस्वीकार किए गए कोटा प्लेस को फिर से आवंटित करेगा। इसके बाद वो सात जुलाई को आखिरी लिस्ट जारी करेगा।ज्योति याराजी ने मई में फिनलैंड में हुए इवेंट में 12.78 सेकेंड का वक्त लिया, जो 12.77 सेकंड के ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन टाइम से सिर्फ एक-सौवां सेकंड बाहर था।

Read also-T20 विश्व कप विजेता लौटने वाले हैं घर… खिलाड़ियों को लेकर फ्लाइट आज होगी रवाना

ज्योति याराजी से पदक की उम्मीद – वे वर्ल्ड रैंकिंग कोटा लिस्ट में 34वें नंबर पर हैं, जबकि पेरिस में होने वाले इस इवेंट में 40 एथलीट हिस्सा लेंगे।फेडरेशन कप में 18.41 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाली आभा खटुआ वर्ल्ड रैंकिंग कोटा प्लेस से बाहर थीं, लेकिन रविवार को खत्म हुई नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में उनके गोल्ड मेडल जीतने वाले 17.63 मीटर के परफॉर्मेंस ने उन्हें 23वें नंबर पर पहुंचा दिया। ओलंपिक में 32 एथलीट जोर आजमाइश करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *