भारी बारिश के कारण हिमाचल में यातायात हुआ प्रभावित , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rain in Himachal :
Rain in Himachal: दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। इस बार का मानसून लोगों के लिए आफत बन कर सामने आया है। बारिश के कारण लोगों को कई प्रकार की समस्या का सामना भी करना पड़ा।हाल में मौसम विभाग ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों में भीषण गर्मी से राहत मिली।हिमाचल प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश दर्ज की गई है।

हिमाचल प्रदेश में  बारिश  से यातात प्रभावित –पहाड़ी राज्य हिमाचल में इन दिनों झमाझम बारिश हो  रही है।बारिश के कारण हिमाचल में कई जगह भूस्खलन भी हुआ है। लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों के सामने कई समस्या खड़ी हो गई है।राजधानी शिमला में बीती रात हुई तेज बारिश के कारण क्रॉसिंग चक्कर की रोड़  पर मलबा देखने को मिला है। जिसके कारण लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पडा।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट- हिमाचल में आने वाले समय में मौसम सुहावन बने रहेगा।मौसम विभाग की और से प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की  गई है अगले एक सप्ताह तक कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान भी लगाया गया है।हिमाचल में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन कर सामने आई है।जिससे लोगों की जान को भी खतरा बना हुआ है ।

हिमाचल के इन जिलो मे बाढ का खतरा-आईएमडी ने हाल में सिरमौर और शिमला जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और पड़ोस में कम से मध्यम स्तर की बाढ़ का खतरा हो सकता है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *