दिल्ली में वाहनों का प्रदूषण जांच कराना अब होगा महंगा, सरकार ने तय की नई दरें

Delhi vehicle pollution check:

Delhi vehicle pollution check: दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने वाहनों के लिए प्रदूषण जांच दरों में बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी 13 साल बाद की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अब पेट्रोल,सीएनजी या एलपीजी दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए नए संशोधित दर 60 रुपए से बढ़कर अब 80 रुपये तय की गई है। वहीं, पेट्रोल, सीएनजी या एलपीजी चार पहिया वाहनों और उससे ऊपर के वाहनों के लिए 80 रुपए से बढ़कर 110 रुपए निर्धारित किए गए हैं। डीजल वाले वाहनों की प्रदूषण जांच दर 100 रुपये से बढ़ाकर 140 रुपये तय की गई है।

Read Also: Delhi Weather: दिल्ली में अब बरसेंगे बादल, उसम से मिलेगी लोगों को राहत

ये है नया रेट – राजधानी दिल्ली में वाहनों की प्रदूषण जांच कराना अब महंगा हो गया है।आप सरकार ने दिल्ली में गुरुवार को 13 साल के बाद गाड़ियों के प्रदूषण जांच शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है।  बता दें एलपीजी,पेट्रोल,सीएनजी दो और तीन पहिया वाहनों के लिए पीयूसी प्रमाण पत्रों की संशोधित दरें 80 रुपये तय की गई है। जबकि पेट्रोल, सीएनजी, या एलपीजी चार पहिया वाहनों और अब आपको 110 रुपये प्रदूषण जांच  शुल्क देना होगा ।

Read Also: Crime News: साइबर धोखाधड़ी के मामले में ओडिशा पुलिस ने किया 15 लोगों को गिरफ्तार

परिवहन मंत्री ने दिया ये बयान – आप सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि दिल्ली सरकार राजधानी में वायु गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है । सभी वाहन प्रदूषण मानकों को पूरा करे।परिवहन मंत्री मंत्री कैलाश गहलोत आगे बोलते है कि हमने दरों में संशोधन करने का निर्णय लिया है। यह संशोधन यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है कि प्रदूषण जांच स्टेशन कुशलतापूर्वक काम करना जारी रख सकें।इससे पहले साल 2011 में दरों को बढ़ाकर 60 रुपया, 80 रुपया और 100 रुपया कर दिया गया था। इससे पहले साल 2005 में दरों को संसोधित किया गया था। तब यह दरें क्रमश: 35, 40 और 60 रुपये तय की गई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *