देहरा से CM सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर की जीत, बीजेपी उम्मीदवार होशियार सिंह को हराया

Dehra Bypoll Result:

Dehra Bypoll Result: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने शनिवार को आए उप-चुनाव के नतीजे में पहली बार देहरा विधानसभा सीट जीत ली।यहां से कांग्रेस के टिकट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने बीजेपी कैंडिडेट होशियार सिंह को 9,399 वोटों से हराया।नतीजे के मुताबिक कमलेश ठाकुर को उप-चुनाव में 32,737 वोट मिले, जबकि बीजेपी के होशियार सिंह को 23,338 वोट मिले।

मुख्यमंत्री सुक्खू के आवास पर जश्न मनाया गया – वहीं इस सीट पर चुनाव लड़ रहे तीन निर्दलीय उम्मीदवारों को 200-200 वोट भी नहीं मिले।इस विधानसभा क्षेत्र के 86,520 वोटरों में से 65.42 प्रतिशत ने 10 जुलाई को वोट दिया था।अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले ही शिमला में मुख्यमंत्री सुक्खू के आधिकारिक आवास पर जश्न मनाया गया और कांग्रेस समर्थकों ने पटाखे फोड़े।

Read also-जम्मू कश्मीर को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला, उप-राज्यपाल को दी दिल्ली के एलजी जैसी पावर

मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया बड़ा दावा – हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा दल-बदल की राजनीति को हिमाचल की जनता ने नकारा है, जिन नौ विधायकों को खरीदा गया था, राजनीतिक साजिश के तहत हमारी सरकार गिराने के लिए, हिमाचल की जनता समझ गई, जनता ने हमें छह सीटों पर चुनाव जीताएं हैं और तीन आजाद प्रत्याशियों पर चुनाव हुए थे, दो सीटों पर हम चुनाव जीत गए, एक पर अभी परिणाम आना बाकी है। कह सकता हूं कि हिमाचल की जनता ने भविष्य की राजनीति को दशा और दिशा भी दी है और लोकतंत्र की मर्यादा को मजबूत किया है।”

Read also-दिल्ली और हरियाणा पुलिस का बड़ा एनकाउंटर… हिमांशु भाऊ गैंग के 3 शूटर ढेर

कमलेश ठाकुर की जीत का समर्थकों ने जश्न मनाया- देहरा निवासी विकास सिंह ने कहा मैडम (कमलेश ठाकुर) 600 के आगे और 6000 से भी आगे राउंड में आगे जाएंगीं और देहरा को पूरी उम्मीद है कि इस बार देहरा का सूर्य उदय हो चुका है। देहरा अंधकार से जा चुका है और मैं आपको बता दूं कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्कू जी को लख-लख बधाइयां, जिन्होंने पहले कहा था कि देहरा उनका है और अब देहरा सुखविंदर ठाकुर का हो गया है।हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट से शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर की जीत का कांग्रेस समर्थकों ने जश्न मनाया।देहरा हिमाचल प्रदेश की उन तीन विधानसभा सीटों में से है, जहां बुधवार को उप-चुनाव हुआ था। बाकी दो हमीरपुर और नालागढ़ हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *