सीएम रेखा की चेतावनी के बाद भी नही जागा प्रशासन, 12 वर्षीय मासूम की नाले में डूबने से मौत

Delhi:
Delhi News: दिल्ली में सरकारी सिस्टम की सुस्ती और अधिकारियों की अनदेखी मासूमों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है.ताजा मामला मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास का है, जहां एक 12 वर्षीय बच्चे की नाले में डूबने से मौत हो गई. हैरानी की बात यह है कि मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता की कड़ी चेतावनी के बावजूद प्रशासन की नींद नहीं टूटी।Delhi:
मुकुंदपुर के खुले नाले में गिनकर 2 साल की बच्ची की मौत मामले को अभी एक हफ्ता भी नहीं बिता कि यह एक और हादसा सामने आ गया.मृतक की पहचान छठी कक्षा के छात्र आहिल के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि आहिल अपने दोस्तों के साथ नाले में नहाने गया था.दरअसल, इस नाले में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का साफ पानी छोड़ा जाता है, जिसे देखकर बच्चे यहां नहाने पहुंच जाते हैं ।Delhi:
घटनास्थल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं. न तो वहां कोई दीवार है, न बैरिकेडिंग और न ही किसी गार्ड की तैनाती की गई है.पीड़ित परिवार ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों पर सीधे सवाल उठाए हैं.क्या प्रशासन किसी और बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? कब तक सिस्टम की इस लापरवाही की कीमत मासूम बच्चों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी? ऐसे कई सवाल है जिनके जवाब देता हुआ कोई दिखाई नहीं दे रहा।Delhi:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *