जम्मू कश्मीर: कठुआ में पूर्व सैनिकों ने डोडा आतंकी हमले के शहीदों को नम आखों से दी श्रद्धांजलि

Jammu Terror Attack:

Jammu Politics:जम्मू कश्मीर के कठुआ में एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन ने डोडा आतंकवादी हमले के शहीदों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी।जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए रिटायर्ड कैप्टन मनोहर सिंह ने कहा, “हजारों की तादाद में हमारे सैनिकों ने वीरगति को प्राप्त किया है। तो ये कोई छोटी-मोटी बात नहीं है, इसको समझने की जरूरत है। अगर सरकार युवाओं को सेना में शामिल होने की मांग करती है तो इसका परिणाम दिखना चाहिए।

Read Also: त्रिशूर के वडक्कुनाथन मंदिर में 42वां ‘आनायुट्टु’ समारोह, हाथियों को खास भोजन कराने पहुंचे हजारों श्रद्धालु

पहले आतंकवाद केवल श्रीनगर और जम्मू प्रांत तक ही सीमित था। विशेष रूप से कठुआ एक शांतिपूर्ण इलाका था। पिछले दो महीने से ये आतंकवादी हमले की 11वीं घटना है। प्रशासन क्या कर रहा है? एक व्यक्ति जिसकी नौकरी सुरक्षित नहीं है और एक व्यक्ति जिसका जीवन सुरक्षित नहीं है। कोई भी थोड़े से पैसे के लिए सीमा को सुरक्षित नहीं करेगा। प्रशासन को इस योजना की समीक्षा करनी चाहिए और अंत में मैं यही कहूंगा कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले।”रिटायर्ड कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया ने कहा, “ये महीना श्रद्धांजलि देने में ही बीत गया। अगर कोई सैनिक युद्ध के मैदान में अपनी जान देता है तो कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जब ऐसी घटनाएं होती हैं तो बहुत दुख होता है।”जम्मू कश्मीर के डोडा में मंगलवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के चार जवान शहीद हो गए थे।

Read Also: अयोध्या में श्री राम लला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में मिले उपहारों के लिए म्यूजियम की मांग

कैप्टन मनोहर सिंह ने कही ये बात- हजारों की तादाद में हमारे सैनिकों ने वीरगति को प्राप्त किया है। तो ये कोई छोटी-मोटी बात नहीं है, इसको समझने की जरूरत है। अगर सरकार युवाओं को सेना में शामिल होने की मांग करती है तो इसका परिणाम दिखना चाहिए। पहले आतंकवाद केवल श्रीनगर और जम्मू प्रांत तक ही सीमित था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *