BOLLYWOOD: शाहरुख खान के फैंस के लिए इससे बेहतर बर्थडे सरप्राइज नहीं हो सकता! सुपरस्टार ने अपनी आने वाली एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में संगीत और सिनेमा की दुनिया के कई जाने-माने नाम एक साथ आए हैं। अरिजीत सिंह की शानदार आवाज और एड शीरन के खास रैप स्टाइल वाले इस ग्लोबल कोलैबोरेशन में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की दर्शकों की पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ी भी फिर से एक साथ नजर आ रही है।BOLLYWOOD
‘किंग’ की दुनिया की एक रोमांचक झलक पेश करते हुए, म्यूजिक वीडियो की शुरुआत शाहरुख खान के डायलॉग- “मैं कातिल नहीं, आशिक हूं, और निशाना मेरी माशूका है; और वो आशिक ही क्या जो दिल चीर न दे।” से होती है। ये डायलॉग तुरंत उनके किरदार का मिजाज साफ कर देता है। इसके बाद एक शानदार रोमांटिक डांस ट्रैक आता है, जिसमें बॉलीवुड के चहेते गायक अरिजीत सिंह और ग्लोबल पॉप सेंसेशन एड शीरन एक साथ नजर आते हैं। ये एक ऐसा म्यूजिकल कोलैबोरेशन है जो दो अलग-अलग दुनियाओं को जोड़ता है और इसमें मधुबंती बागची ने अपनी जादुई आवाज का तड़का भी लगाया है।BOLLYWOOD
रोमांस, एक्शन और दहशत का मेल पेश करने वाला ये गाना दर्शकों को ‘किंग’ के एक नए रूप से रूबरू कराता है और फिल्म के संगीत से परे इसके कई अन्य पहलुओं को सामने लाता है। सचिन-जिगर के कंपोजिशन, कुमार के बोल, पीयूष-शाजिया की कोरियोग्राफी और एड शीरन द्वारा लिखे गए अंग्रेजी रैप से सजा ‘तू मिल जाए’ गाना कई रचनात्मक प्रतिभाओं का बेहतरीन नमूना है। वीडियो का समापन शाहरुख खान के एक दमदार डायलॉग के साथ होता है – “इस बार दिल में आग लगी है, अब दुनिया जलाए बिना मानेगा नहीं”।BOLLYWOOD
Read Also-OTT पर लौटेंगी ‘पंचायत 5’ और ‘मिर्जापुर 4’, ‘आश्रम 4’ की शूटिंग शुरू; जानें बाकी सीरीज का अपडेट
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों की हमेशा से पसंदीदा रही है और ‘तू मिल जाए’ अपने रोमांटिक पलों और शानदार दृश्यों के जरिए उसी पुराने जादू को वापस लाती है। इसमें मौजूद एक्शन, बेहतरीन ट्रांजिशन और दमदार डायलॉग्स इसे एक आम गाने से कहीं बढ़कर बनाते हैं। इससे दर्शकों को उस दुनिया की एक झलक मिलती है, जिसे ‘किंग’ बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है।
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट एंड मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित, ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘तू मिल जाए’ अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है, और इसका म्यूजिक वीडियो जी म्यूजिक कंपनी और टी-सीरीज के यूट्यूब चैनलों पर देखा जा सकता है।BOLLYWOOD
