चंदे को लेकर फंसी AAP, कांग्रेस ने आप के साथ-साथ बीजेपी पर भी किया वार !

नई दिल्ली (कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट)– फर्जी कंपनी बनाकर आम आदमी पार्टी को दो करोड़ का चंदा देने के मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में आम आदमी पार्टी बुरी तरह घिर गई है। कांग्रेस ने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हुए बीजेपी पर भी निशाना साधा है ।

फर्जी कंपनियों के जरिये 2 करोड़ का चंदा लेने के मामले में आम आदमी पार्टी बुरी तरह घिर गई है। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी होने के बाद आप बीजेपी और कांग्रेस दोनों के निशाने पर आ गई । दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पारी के अलावा बीजेपी पर भी हमला बोला। कांग्रेस ने आप की ईमानदारी वाली पॉलिटिक्स पर सवाल खड़े करते हुए बीजेपी पर आप से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों में जान भुझ कर देरी करने का आरोप लगाया। अनिल चौधरी ने आप के चंदे की न्यायिक जांच की मांग की है ।

Also Read: दिल्ली- IED ब्लास्ट की साजिश नाकाम, अफगानिस्तान से ऑपरेटिव ISIS आतंकी गिरफ्तार !

वहीं बीजेपी भी चंदे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधती नजर आई। बीजेपी ने फर्जी तरीके से जुटाए गए आप के चंदे को जब्त करने की मांग करते हुए इस मामले में आप के पदाधिकारियों पर भी कारवाई की मांग की। लेकिन विपक्ष के इन तीखे हमलों के बीच आप ने इस पूरे मामले में सफाई देते हुए कहा कि उनकी चंदे की प्रकिया पूरी तरह पारदर्शी है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि फर्जी कंपनी बनाकर आप को चंदा देने के मामले में गिरफ्तार लोगों से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। बीजेपी केंद्र में होने का और जांच एजेंसी सहित पुलिस के अपने अंडर होने का फायदा उठा रही है।
आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब आप के चंदे में झोल नजर आ रहा हो । इससे पहले भी आप सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन और कैलाश गहलोत सहित आप विधायकों पर भी फर्ज़ीवादे के आरोप लग चुके हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *