IAS कोचिंग सेंटर हादसे में 5 लोग और गिरफ्तार, MCD ने बेसमेंट में बने 13 अवैध कोचिंग सेंटर किए सील

दिल्ली के राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर में पानी भरने की वजह से 3 छात्रों की मौत का मामला गरमाया हुआ है। इस हादसे में न्याय के लिए लगातार कोचिंग सेंटर के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस मामले पर अब सियासी घमासान भी तेज हो गया है। BJP और कांग्रेस लगातार AAP सरकार पर हमलावर हैं। इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने अब तक कुल 7 गिरफ्तारी की हैं जिसमें कोचिंग सेंटर मालिक और कोऑर्डिनेटर के अलावा सोमवार को 5 और गिरफ्तारी हुई हैं। वहीं इस हादसे के बाद MCD ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है जिसके तहत बेसमेंट में बने 13 अवैध कोचिंग सेंटरों को सील किया गया है।

Read Also: हरियाणा सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड कर प्ले वे स्कूल में किया तबदील

आपको बता दें, दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित Rau’s IAS कोचिंग सेंटर में जलभराव से हुए हादसे में 3 छात्रों की मौत हुई है। इस मामले में पुलिस ने कोचिंग सेंटर मालिक और कोऑर्डिनेटर के अलावा सोमवार को 5 और लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें से एक बिल्डिंग मालिक का बेटा और रिश्तेदार के साथ एक कार चालक भी है जिसने कोचिंग सेंटर के गेट को टक्कर मारी थी और ये हादसा हुआ। लोगों के मुताबिक, तेजी से कार निकलने की वजह से वहां भरे पानी प्रेशर बढ़ा और पानी सेंटर के अंदर भर गया। वहीं पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और कोचिंग सेंटर के पास जितनी भी जगह पर अवैध कब्जा है उसे भी हटाने का काम शुरू हो चुका है।

MCD ने 13 अवैध कोचिंग सेंटर किए सील

हादसे के बाद MCD भी एक्शन मोड में दिख रही है। MCD ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में चल रहे 13 अवैध कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया है। दिल्ली मेयर शैली ओबरॉय ने बताया कि बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटर सील कर दिए गए हैं और उन्होंने ये भी कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो पूरी दिल्ली में यह अभियान चलाया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *