Gaya News: बिहार के गया शहर में विष्णुपद थाना क्षेत्र के रबर डैम से फल्गु नदी के पानी के तेज बहाब में एक युवती ने डैम के ऊपर से छलांग लगा दी।युवती को छलांग लगते देख एक युवक भी नदी में कूद गया और दोनों को पानी के तेज बहाब में डूबते देख दो युवकों ने भी छलांग लगा दी।जिसके बाद मानपुर प्रखंड के नारायण नगर से आ रहे बिहार पुलिस के जवान रामकुमार सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बगैर डूबते हुए लोगों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी और युवती को पानी के तेज बहाब से सुरक्षित बाहर निकल लाया।
Read Also: Weather Update Today: दिल्ली में आज फिर बरसेंगे बदरा! मौसम विभाग ने जारी किया
वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने नदी के तेज बहाव से युवती को बचाने के लिए नदी में कूदे तीनों युवकों को भी सुरक्षित बाहर निकल लिया।करीब दो घंटे तक चले इस ऑपरेशन में युवती और तीनों युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया है।विष्णुपद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि युवती ने पूछताछ में खुद का नाम श्यामा कुमारी पिता सुनील कुमार दुबे बताया। युवती मोहनपुर प्रखंड के डेमा गांव के रहनी वाली है।
Read Also: मध्य प्रदेश: सागर में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कही ये बात-
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा 11.30 बजे के आस-पास एक सूचना मुझे प्राप्त हुई कि मेरा सिपाही जो है, वहीं से सूचना मिली, स्थानीय लोग ही सूचना दिए कि एक लड़की वाटर डैम पर नीचे कूद गई है और काफी तेज बहाव है और एक टीला पर जाकर वो रुकी हुई है। जहां पर दो लड़के भी उसको बचाने के लिए गए हैं। इस संबंध में हमने तुरंत वरिष्ठ पदाधिकारियों को सूचित किया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एसडीआरएफ की टीम को तुरंत भेजा गया।एसडीआरएफ टीम के द्वारा मेहनत कर लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। लड़की से पूछताछ करने पर लड़की के द्वारा बताया जा रहा है कि लड़की का नाम श्यामा कुमारी पिता सुनील कुमार दुबे डेमा के रहने वाले हैं।”
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

