हॉकी के सेमीफ़ाइनल में पहुंची भारतीय टीम ,कप्तान हरमनप्रीत की जीत पर भावुक हुए पिता

Indian Hockey Team

Indian Hockey Team:पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय हॉकी टीम का शानदार अभियान जारी है। आठ बार की गोल्ड मेडलिस्ट इंडियन टीम ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। इंडियन टीम ने क्वॉर्टर-फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया। शूटआउट में भारत ने से जीत हासिल की।निर्धारित 60 मिनट्स तक मैच एक-एक से बराबर रहा। अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिलने के कारण मैच में तकरीबन 43 मिनट तक भारत को महज 10 प्लेयर्स के साथ खेलना पड़ा। बावजूद इसके हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने कमाल कर दिया।

Read Also: Rajiv Gandhi Assassination: राजीव गांधी हत्याकांड के मुख्य दोषी का क्या था रोल, अभी कहां हैं ?

कप्तान हरमनप्रीत सिंह के पिता ने कहा कि आज का मैच ब्रिटेन ने भी जिस तरह से खेला, उससे सांसें रुक गईं, हालांकि भारत जीत हासिल की। ये सभी देशवासियों की प्रार्थनाओं और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का नतीजा है।उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने पूरा जोर लगाया हुआ है और इस बार गोल्ड मेडल की पूरी उम्मीद है।

Read Also: आतंकवाद ,ड्रग तस्कर और अवैध खनन माफिया नहीं बख्शे जाएंगे, केंद्रीय मंत्री Jitendra Singh ने दी ये चेतावनी

ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत- ये श्रीजेश का आखिरी ओलंपिक है। उन्होंने पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया है और वो हर मुकाबले में अपनी पूरी जान झोंक रहे हैं। भारत की इस जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद शूट आउट में ग्रेट-ब्रिटेन को 4-2 से हरा कर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। शूटआउट में भारत ने अपने चार निशाने साधे, जबकि ग्रेट-ब्रिटेन दो निशाने ही लगा पाया।

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारत ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी और समर्थक खुशी से झूम उठे।1972 म्यूनिख ओलंपिक के बाद ये पहला मौका जब भारत लगातार दो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *