‘Black Panther’ स्टार Chadwick Boseman का 43 की उम्र में कोलन कैंसर से निधन

नई दिल्ली: हॉलीवुड से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ में मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर चैडविक बोसमैन ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

43 साल की उम्र में चैडविक बॉसमैन ने आखिरी सांसें ली, चैडविक पिछले 4 सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। वो कोलन कैंसर यानी आंत के कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर के बाद से हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Also Read सुशांत राजपूत की मौत मामले में CBI ने रिया चक्रवर्ती से किए कई सवाल, क्या होगी गिरफ्तारी ?

चैडविक के परिवार ने लिखा कि एक सच्चा फाइटर, चैडविक इस सबसे होकर गुजरा, और बहुत सी फिल्मों में काम किया, जिनमें आपने उसे बहुत सारा प्यार दिया।

मार्शल से लेकर डा 5 ब्लड तक और अगस्त विल्सन की मा रेनी की ब्लैक बॉटम और बहुत सारी ऐसी फिल्में, ये सारी फिल्में उसने बेहिसाब सर्जरियों और कीमोथैरिपी के दौरान की थीं।

चैडविक बोसमैन का निधन लॉस एंजलिस में उनके घर पर हुआ। आपको बता दें कि चैडविक बोसमैन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी।

उन्होंने ’42’ और ‘Get on Up’ जैसी शानदार फिल्मों के जरिए अपनी पहचान बनाई। साल 2018 में आई मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ में टि-चाला का किरदार निभाया था।

उनका ये किरदार लोगों को काफी पसंद आया था। यही नहीं, इसके बाद चैडविक बोसमैन ने एवेंजर्स-इनफिनिटी वॉर और एवेंजर्स-एंड गेम जै फिल्मों में भी काम किया।

फैन्स चैडविक के जाने पर बेहिसाब ट्वीट और कमेंट करके अपना शोक प्रकट कर रहे हैं और एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ट्विटर पर RIP KING हैश टैग ट्रेंड कर रहा है जिसमें फैन्स ट्वीट करके अपनी भावनाएं और चैडविक से जुड़ी पुरानी यादें शेयर कर रहे हैं।

फैन्स के लिए ये यकीन करना मुश्किल है कि वो अपने पसंदीदा सितारे को दोबारा स्क्रीन पर नहीं देख सकेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

1 thought on “‘Black Panther’ स्टार Chadwick Boseman का 43 की उम्र में कोलन कैंसर से निधन”

  1. This is really sad he was a talented actor,his performance as black panther was awesome, you will be missed chad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *