IPL 2020- चेन्नई सुपरकिंग्स को झटका, सुरेश रैना पूरे टूर्नामेंट से बाहर

दुबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2020 सीजन शुरू होने में महज एक महीने से भी कम का समय बचा है और इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। जहां शुक्रवार को सीएसके के जहां कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर आई थी वहीं अब सुरेश रैना को लेकर एक बड़ी और फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि सुरेश रैना घर वापस आ रहे हैं और वे पूरे इस सीजन से बाहर रहेंगे। वहीं रैना की तरफ से अभी इस पर किसी भी ट्वीट या मैसेज का हर किसी को इंतजार है।


सीएसके ने जानकारी देते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि,”रैना निजी कारणों की वजह से आईपीएल 2020 का हिस्सा नहीं रहेंगे। सीएसके की पूरी टीम इस मुश्किल समय में उनके और उनके परिवार के साथ है। सोशल मीडिया पर जैसे ही रैना के बारे में ये खबर आई है फैन्स हैरान और चकित हैं। गौरतलब है कि रैना टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इस लिहास से यूएई में खेले जाने वाले आईपीएल 2020 में फैंस उन्हें काफी मिस करेंगे।

क्या है रैना के बाहर होने का कथित कारण ?

अगर कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रैना के फूफा की पंजाब में हत्या हो गई है। जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि हो सकता रैना उसी वजह से लौटें हों। इस घटना को लेकर रैना का परिवार बहुत परेशान है। रैना के भाई ने पंजाब सरकार से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपील की है। साथ ही आपको बता दें कि शुक्रवार को चेन्नई की टीम के 12 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिनके नामों का खुलासा नहीं हुआ था लेकिन भारतीय गेंदबाज दीपक चहर का नाम काफी चर्चा में था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *