हरियाणा में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरे वाहन को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 8 की मौत

Haryana News: 

Haryana News: हरियाणा के जींद जिले में श्रद्धालुओं को ले जा रहे वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।ये हादसा आधी रात को हिसार नेशनल हाइवे पर बिधराना गांव के पास हुआ।सदर नरवाना के एसएचओ कुलदीप ने कहा कि घायलों को जींद और हिसार के अस्पतालों में ले जाया गया है।उन्होंने कहा कि ये हादसा तब हुआ जब श्रद्धालु को ले जा रहा वाहन कुरूक्षेत्र जिले से राजस्थान के गोगामेड़ी में मंदिर की ओर जा रहा था।

Read Also: सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को निर्देश, तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी के लिए लागू करें प्रावधान

भयावह था हादशा-  एसएचओ ने घटना के बारें में बताया कि “ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें श्रद्धालुओं का ग्रुप गोगामेडी (Gogamedi Dham) जा रहा था। हादसे में दो महिलाओं और एक किशोर समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल बताए  गए है। फिहलाल घायल की हालात खतरे से बाहर हैं।”पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

Read Also: ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति को लेकर नई रिसर्च का हुआ बड़ा खुलासा

ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर – प्राप्त जानकारी के अनुसार  कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव से करीब 15 लोग सोमवार शाम को एक कार में सवार होकर  गोगामेड़ी धाम (Gogamedi Dham) में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे। देर रात करीब साढ़े 12 बजे जब वे नरवाना के बिरधाना गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई ।  हादसे के बाद राहगीरों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकालने में सहायता की

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *