PM मोदी का आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का अहम दौरा, वाराणसी में मॉरीशस के PM नवीनचंद्र की करेंगे मेजबानी

#PM

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम अपने तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम वाराणसी पहुंचे हैं। लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उनकी अगवानी की। वाराणसी में उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर मॉरीशस के अपने समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वह उत्तराखंड के दौरे पर भी जाएंगे और वहां बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे। PM

Read Also: PM मोदी 14 सितंबर को असम में करेंगे भारत के पहले बायो-एथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन

प्रशासन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी दौरे के दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी करेंगे और इस ऐतिहासिक शहर में दोनों नेताओं के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक स्थायी सभ्यतागत संबंध, आध्यात्मिक जुड़ाव और दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे बंधनों को रेखांकित करती हैं। इस द्विपक्षीय चर्चा के दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे जिसमें विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। PM

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट हवाईअड्डे पहुंचकर प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया है। PM

प्रधानमंत्री मोदी शाम को सवा चार बजे राज्य के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और शाम को पांच बजे एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। गौरतलब है, इस मानसून सीजन में उत्तरकाशी जिले में धराली-हर्षिल, चमोली में थराली, बागेश्वर में कपकोट, पौड़ी में सैंजी जैसे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश, बादल फटने, बाढ़ व भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से भारी तबाही हुई है। PM

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *