Asian चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब बचाने उतरेगी टीम इंडिया

Asian Champions Trophy :

Asian Champions Trophy : भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि अगर टीम इस महीने चीन के हुलुनबिर में अपना एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब बरकरार रखना चाहती है तो उसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहना होगा।हरमनप्रीत के नेतृत्व में भारत ने हाल ही में पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीता।हरमनप्रीत ने कहा कि आठ से 17 सितंबर तक होने वाले एशियाई शोपीस के लिए ब्रेक के बाद आगे बढ़ने और नए जोश के साथ शुरुआत करने का समय आ गया है।

Read Also: ब्रुनेई और सिंगापुर की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी, वैश्विक मुद्दों पर करेंगे मंथन

पेरिस में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा-  उन्होंने कहा, “पेरिस ओलंपिक के बाद ब्रेक के साथ टीम एशिया में सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेलने वाले देशों से मुकाबला करने और अपनी काबिलियत साबित करने के लिए तैयार है।”मंगलवार को चीन के लिए रवाना होने से पहले कप्तान ने कहा, “पेरिस में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। लेकिन हॉकी बहुत करीबी खेल है। हम अपनी उपलब्धियों पर आराम नहीं कर सकते। लक्ष्य हाई-ऑक्टेन हॉकी खेलना और अपना खिताब बरकरार रखना होगा।”

Read Also: कोलकाता में डॉक्टरों का प्रदर्शन लगातार जारी, पुलिस आयुक्त के इस्तीफे की मांग

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी यह देश लेंगे हिस्सा- एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के अलावा कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और मेजबान चीन हिस्सा लेंगे।भारत अपने अभियान की शुरुआत आठ सितंबर को चीन के खिलाफ करेगा। उसके अगले दिन इंडिया का मैच जापान के साथ है।एक दिन के ब्रेक के बाद भारत 11 सितंबर को मलेशिया से भिड़ेगा। उसके बाद 12 सितंबर को कोरिया और 14 को पाकिस्तान से भिड़ंत होगी।टॉप फोर टीमें 16 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जबकि फाइनल 17 सितंबर को होगा।

भारत चार खिताबों के साथ टूर्नामेंट में सबसे सफल टीम है।दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है।पिछली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने चेन्नई में मलेशिया को 4-3 से हराया था।उप-कप्तान विवेक सागर प्रसाद ने कहा कि इस बार टीम में कुछ नए खिलाड़ी हैं, जिनमें अच्छा हुनर है और जो अपना खेल दिखाने के लिए उत्सुक हैं।उन्होंने कहा, “हम अपने खिताब को डिफेंड करने की पूरी कोशिश करेंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *