कोलकाता में डॉक्टरों का प्रदर्शन लगातार जारी, पुलिस आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Kolkata Doctor Rape Case:

Kolkata Doctor Rape Case: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में न्याय की मांग कर रहे जूनियर डॉक्टरों धरना मंगलवार को भी पुलिस हेडक्वॉर्टर के बाहर जारी है। जूनियर डॉक्टर पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।डॉक्टरों का आरोप है कि पुलिस ने मामले की जांच में शुरू से ही लापरवाही की है।

Read also- बहराइच में जारी है भेड़िये का आतंक, पांच साल की बच्ची को बनाया निवाला, गांव में छाया मातम

जूनियर डॉक्टर ने की ये मांग – जूनियर डॉक्टर सौम्या स्वराज कुइला ने कहा हम लोगों की डिमांड है अभी कि सीपी विनीत गोयल ऑफ कोलकाता पुलिस वो यहां पर आए और यहां पर हम लोगों को जवाब दें और उनको हम लोग एक सिंबॉलिक इस्तीफा उनको पकड़ाएंगे उनको देंगे। हमारा डिमांड रहेगी कि आप रिजाइन दीजिए या उनको सस्पेंड किया जाए क्योंकि आरजीकर में जो भी हुआ था पुलिस का इनएक्टिविट वो सब एक एक जिम्मेदार हो सकता है उनके लिए वो है पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल तो जब तक हम लोगों की डिमांड पूरी नहीं होती तब तक धरना चलता रहेगा।”

Read also- IC 814: द कंधार हाईजैक सीरीज में आतंकवादियों के नाम को लेकर छिड़ा संग्राम, मंत्रालय ने NETFLIX हेड को दिया समन

 CBI ने किया प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार- आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार को पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की गिरफ्तारी का स्वागत किया।सीबीआई ने सोमवार को घोष और तीन दूसरे लोगों को अस्पताल में कथित वित्तीय गड़बड़ी के सिलसिले में गिरफ्तार किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट की बाकी की डिमांड पूरी नहीं हो जातीं, तब तक वे हड़ताल नहीं रोकेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *