ब्रुनेई और सिंगापुर की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी, वैश्विक मुद्दों पर करेंगे मंथन

PM Modi Brunei Visit:

PM Modi Brunei Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रुनेई और सिंगापुर के दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी का ये दौरा ब्रुनेई के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंधों को आगे बढ़ाएगा, साथ ही सिंगापुर की यात्रा भी दोनों देशों के बीच रणनैतिक साझेदारी मजबूत करने में मदद करेगी।ये ब्रुनेई दारुस्सलाम में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। पीएम मोदी ने कहा कि वे ऐतिहासिक संबंधों को नए सिरे से आगे बढ़ाने के लिए सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया और शाही परिवार के बाकी सदस्यों के साथ बैठक करने के लिए उत्साहित हैं।

Read Also: सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को निर्देश, तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी के लिए लागू करें प्रावधान

ब्रुनेई में उच्च पदों पर तैनात है भारतीय – पीएम मोदी बुधवार को सिंगापुर जाएंगे।उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, मंत्री ली सीन लूंग और गोह चोक टोंग से मिलने के लिए उत्सुक हैं।पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक विजन में अहम भागीदार हैं।पीएम मोदी का दौरा ऐसे समय में कर रहे है जब जब भारत और ब्रुनेई अपने कूटनीतिक संबंधों का 40 साल मना रहे है।  ब्रुनेई में भारतीय अच्छी खासी संख्या में रहते है.ब्रुनेई में डॉक्टरों और टीचर्स समुदाय में अच्छी खासी संख्या भारतीयों की है।

Read Also: गिरने वाला है तापमान! झमाझम बारिश से मिलेगी लोगों को राहत

सुलतान हाजी से करेगें मुलाकात – पीएम मोदी विदेश यात्रा को लेकर काफी उत्साहित नजर आए पीएम ने इस विदेश यात्रा को लेकर कहा, ‘मैं ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर जा रहा हूं. मैं सुलतान हाजी हसनल बोलकियाह और शाही परिवार के दूसरे सदस्यों से मिलेंगे. ताकि हमारे ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सके ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *