फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज टली, बॉम्बे हाई कोर्ट से कंगना रनौत को लगा बड़ा झटका

Emergency Release Date Postponed
Emergency Release Date Postponed: एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ अब छह सितंबर को रिलीज नहीं होगी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को तुरंत सर्टिफिकेट देने का आदेश देने से इनकार कर दिया।बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि अगर ऐसा किया तो ये मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश का खंडन होगा। बता दें कि अभी तक कंगना रनौत की फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है।

Read also-बुलडोजर एक्शन पर SC के सख्त रुख को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने CM योगी पर साधा निशाना

6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी Emergency – हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को निर्देश दिया है कि वो फिल्म के संबंध में पेश की गई आपत्तियों पर विचार करे।अदालत के इस आदेश के मद्देनजर फिल्म की अब रिलीज दो हफ्ते के लिए टल गई है। पहले फिल्म छह सितंबर को रिलीज होनी थी।ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को कंगना रनौत निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ को सर्टिफिकेट देने का निर्देश देने का अनुरोध किया था।

Read also-देश में FDI चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उछाल, 47.8 फीसदी की बढ़ोतरी

शिरोमणि अकाली दल ने जताई नाराजगी-  याचिका में दावा किया गया है कि सेंसर बोर्ड के पास सर्टिफिकेट तैयार है। लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद कानून और व्यवस्था के बिगड़ने की आशंका पर वो इसे जारी नहीं कर रहा।जस्टिस बी. पी. कोलाबावाला और जस्टिस फिरदौस पूनीवाला की बेंच ने बुधवार को निर्माता की इस दलील को स्वीकार कर लिया कि सर्टिफिकेट तैयार है, लेकिन जारी नहीं किया गया।फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई रही हैं। ये फिल्म विवादों में घिर गई क्योंकि शिरोमणि अकाली दल सहित कई संगठनों का आरोप है कि इसमें सिख समुदाय को और ऐतिहासिक तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *