बुलडोजर एक्शन पर SC के सख्त रुख को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने CM योगी पर साधा निशाना

UP Politics:

UP Politics: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आपराधिक मामलों में संदिग्ध लोगों के घरों को बुलडोजर से ढहाए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का जिक्र करते हुए बुधवार को सवाल किया कि क्या अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मकान तोड़े जाने की कार्रवाई पर माफी मांगेगी।

Read also-कोलकाता रेप-मर्डर केस में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने CM ममता के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया रुख  – अखिलेश यादव ने मीडियाकर्मियों से कहा,जहां तक बुलडोजर का सवाल है तो सोचो न्यायालय का कैसा बुलडोजर चला कि अब बुलडोजर नहीं चल सकता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग बुलडोजर लेकर डराते थे, जगह-जगह लोगों के घर गिराते थे। सुप्रीम कोर्ट नेकहा है कि अब बुलडोजर नहीं चल सकता तो क्या अभी तक जो बुलडोजर चल रहा था उसके लिए योगी सरकार माफी मांगेगी?’

’कई राज्यों में प्रशासन की ओर आपराधिक मामलों में संदिग्ध लोगों के घरों को बुलडोजर से ढहाए जाने के बीच सुप्रीम कोर्ट ने गत दो सितंबर को सवाल उठाया कि किसी का घर सिर्फ उसके आरोपी होने की वजह से कैसे ढहाया जा सकता है।

Read also-Paralympics 2024: सचिन ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत की झोली में डाला 21वां पदक, PM मोदी और CM योगी ने दी बधाई

2027 के चुनाव में बीजेपी का सफाया हो जाएगा- सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वे इस मुद्दे पर दिशा-निर्देश तैयार करेगा, जो पूरे देश में लागू होंगे।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जिनके लिए बुलडोजर बल और नाइंसाफी का प्रतीक है मैं उन्हीं को बुलडोजर की मुबारकबाद देना चाहता हूं। ’’समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सफाया हो जाएगा और सपा की सरकार बनने पर बुलडोजर का रुख मुख्यमंत्री की कर्मभूमि गोरखपुर की तरफ कर दिया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *