Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने BJP पर दिया ये बयान, गरमाई सियासत

Bihar Politics:

Bihar Politics:  आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी का एकमात्र इरादा अपने लोगों को आगे बढ़ाना और पिछड़ों की दबाना चाहती है।उनका ये बयान आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद की ‘आरएसएस और बीजेपी को कान पकड़ेंगे और जाति जनगणना कराएंगे’ वाली के बयान के बाद आया है।

Read also-भारत और सिंगापुर ने चार अहम समझौते पर किए हस्ताक्षर, डिजिटल तकनीक से लेकर सेमीकंडक्टर के सेक्टर में बढ़ेगा सहयोग

तेजस्वी यादव, नेता, आरजेडी- सारी चीजों को देख रहे हैं कौन कहां साजिशों का अंबार लगा रहा है, झगड़ा लगा रहा है। बीजेपी का केवल एक ही काम है कि अपने लोगों को जगह पर बैठा दो और पिछड़ों में लड़ाई लगवाओं। आप उनकी जो साजिश है और जो चाल है लड़ाई का अब वो चलने वाला नहीं है। हम सब जागरूक हैं और उनके चाल चरित्र को हम लोग अब पहचानते हैं।”

Read also-J&K Election: किश्तवाड़ रैली में NC-कांग्रेस गठबंधन पर खूब बरसे अनुराग ठाकुर,दिया बड़ा बयान

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग सत्ता में बैठे हैं और आरक्षण को मंजूरी नहीं दे रहे हैं, वे भी पहले यही मांग करते थे।तेजस्वी यादव संविधान की अनुसूची नौ के तहत ओबीसी, एससी और एसटी के लिए 65 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर पटना में धरने पर बैठे।तेजस्वी यादव ने कहा, ”जो ये बातें कह रहे हैं, वो वही हैं जो मेरे साथ इसी मांग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते थे।अगर वे इससे सहमत हैं इसे लागू करें, तो वे सत्ता में हैं।”

जाति जनगणना पर कही ये बात – प्रदर्शन में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए।पार्टी ने 2023 में हुई जाति जनगणना के निष्कर्षों को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *