अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी को लेकर AAP ने बीजेपी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

AAP holds protests :

AAP holds protests : दिल्ली में अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया।डीडीयू मार्ग पर पुराने एएपी ऑफिस के पास जमा हुए प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बीजेपी ऑफिस की ओर बढ़ने से रोक दिया।प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरीकेड भी लगाए गए थे।प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए खान की पत्नी मरियम ने आरोप लगाया कि उनके पति को झूठे मामले में फंसाया गया है।दिलीप पांडे और कुलदीप कुमार समेत एएपी विधायक भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

Read also-हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिद को लेकर मचा सियासी बवाल, सड़कों पर उतरे लोग, गरमाई सियासत

अमानतुल्ला खान के समर्थको ने किया प्रर्दर्शन-  मुझे अपने विधायक अमानतुल्ला खान पर पूरा यकीन है। मेरे अमानतुल्ला खान जो विधायक हैं उन्होंने ओखला के अंदर इतनी ईमानदारी से काम किया है। दिल्ली वक्फ बोर्ड आप जानती है एक माइनॉरिटी का हक होता है। लेकिन माइनॉरिटी का हक नहीं समझा उसमें। उसमें इंसानियत का हक समझा जो परेशान हालात में आया उसकी मदद की। हमें कोई फिकर नहीं अमानतुल्ला खान दिलों में जगह बनाकर जा चुके हैं और उनकी बीवी से लेकर जनता और पूरी माइनॉरिटी पूरा हिंदुस्तान अमानतुल्ला खान के साथ खड़ा हुआ है। अमानतुल्ला खान माइनॉरिटी की आवाज है उसको कोई दबा नहीं सकता।”

Read also-बंगाल में सियासत तेज, RG Kar मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर पर ED ने की छापेमारी

 प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बोल दी बड़ी बात – ये जानते हैं कि ये चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी का मुकाबला नहीं कर सकते। अमानतुल्ला जी को भी जिस केस में रखा है, उसमें ऑल रेडी बेल मिल चुकी है। उनको कोर्ट से और कोर्ट बाकायदा फाइडिंग दी कि कोई प्रमाण नहीं है ब्राइबरी का। उसके बाद भी उन्होंने दुरुपयोग किया। ये देश तानाशाही से नहीं चलेगा, ये दुरुपयोग बंद करना होगा और अगर हिम्मत है भाजपा को तो चुनावी मैदान में आकर आम आदमी पार्टी का सामना करना चाहिए।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *