BJP में बगावत, टिकट न मिलने से बीजेपी नेता कंबोज ने CM सैनी से हाथ मिलाने से किया इनकार

Haryana Politics: 

Karan Dev Kamboj:हरियाणा में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री करण देव कंबोज चुनाव में टिकट नहीं मिलने से इतने आहत थे कि उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।ये वाकया उस समय हुआ, जब सीएम सैनी उन्हें मनाने के लिए घर मिलने गए थे।मुख्यमंत्री अपना हाथ बढ़ाते दिखे लेकिन कंबोज ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। सैनी और विधायक सुभाष सुधा गुरुवार को कंबोज से मिलने के लिए यमुनानगर गए थे।कंबोज ने बीते शुक्रवार को प्रदेश बीजेपी के ओबीसी मोर्चा पद से इस्तीफा दे दिया।

Read Also: ‘जल संचय जन भागीदारी’ पहल की शुरुआत करेंगे PM मोदी, वाटर मैनेजमेंट विजन को मिलेगा बढ़ावा

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका देते हुए वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने गुरुवार को राज्य बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के अहम पद से इस्तीफा दे दिया।उनके इस निर्णय के पीछे की वजह पार्टी की ओर से उनकी उम्मीदवारी को नजरअंदाज करना था।कंबोज ने कहा कि वो हैरान हैं (कि टिकट नहीं मिला) और इसलिए उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन जरूरत पड़ने पर ऐसा करेंगे।विधानसभा चुनाव के लिए टिकट न मिलने के बाद बीजेपी के कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Read Also: जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह… जारी करेंगे BJP का चुनावी घोषणापत्र

विकास भल्लेराम ने दिया इस्तीफा-  हरियाणा के चरखी दादरी से बीजेपी नेता विकास भल्लेराम ने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद गुरुवार को पार्टी छोड़ दी।उनके आक्रोशित समर्थकों ने बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए पार्टी के झंडे जलाए।पूर्व विधायक ने कहा, “हमने एक अच्छी (चुनाव) टीम बनाई लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया। दूसरी पार्टी से एक बाहरी व्यक्ति को बुलाया गया और टिकट दिया गया। हम इस बात से नाराज हैं कि हमारे काम को नजरअंदाज किया गया।”

बीजेपी हरियाणा विधानसभा चुनाव में हैट्रिक बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, लेकिन उसे कांग्रेस से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
सैनी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे हैं।हरियाणा की सभी सीटों पर पांच अक्टूबर को वोटिंग होगी। वहीं मतगणना आठ को होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *