दिल्ली में दो खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ जारी

नई दिल्ली– राजधानी दिल्ली में रविवार को खालिस्तान समर्थक दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों की पहचान इंद्रजीत गिल और जसपाल सिंह के रूप में की गई है। इन दोनों ही आतंकियों ने पंजाब के मोगा में जिला कलेक्टर कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर खालिस्तान का झंडा फहराया था। पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकी प्रतिबंधित चैनल सिख फॉर जस्टिस से भी जुड़े हुए थे।


आतंकियों की गिरफ्तारी की खबर से राजधानी में एकबार फिर से सनसनी फैल गई है। पुलिस दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। स्पेशल सेल के डीसीपी संदीप यादव की टीम ने एक सूचना के आधार पर इंद्रजीत सिंह और जसपाल सिंह को गिरफ्तार किया है।दिल्ली में करनाल रोड पर इनकी गिरफ्तारी की गई है। खालिस्तान जिंदा फोर्स के साथ इनके संबंध बनाए जा रहे हैं, साथ ही प्रतिबंधित ‘सिख फॉर जस्टिस’ नाम के संगठन के साथ भी जुड़े हुए हैं।

Also Read- हरियाणा में अब नहीं होगा कोई भी लॉकडाउन, सभी दिन खुलेंगे बाजार और दुकानें

गौरतलब है इससे पहले इसी महीने 22 अगस्त को दिल्ली में इस्लामिक स्टेट के आतंकी को पुलिस ने धौला कुआं में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उसके ठिकानों से विस्फोटक और हथियार बरामद हुए थे। साथ ही उसके बलराम पुर स्थित घर पर सुसाइड जैकेट, बम बनाने का सामान और इस्लामिक स्टेट का झंडा भी बरामद किया गय़ा था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *