आज भी होगी बारिश या मौसम रहेगा साफ? जानें दिल्ली -एनसीआर के मौसम का हाल

Weather Update, Delhi rainfall alert, delhi weather, noida weather, imd alert, delhi barish, mausam update, aaj ka mausam, दिल्ली बारिश, मौसम अपडेट, आज का मौसम, आईएमडी अलर्ट, क्या दिल्ली में होगी बारिश, बारिश अपडेट, दिल्ली का तापमान, नोएडा बारिश

Weather : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश के दौर थम गया है और अब मौसम साफ हो गया है. दिल्ली में सोमवार को धूप निकलने के बाद तापमान में भी बढ़ोतरी हुई और अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम (Weather) का सामान्य तापमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार (17 सितंबर) को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

Read also-दिल्ली में सियासी हलचल तेज, कल LG से मुलाकात करेंगे CM केजरीवाल

 

Read also- माइंडफुलनेस मेडिटेशन के बारे में हेल्थ एक्सपर्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कैसे करें मेडिटेशन ? जानिए

अगले एक हफ्ते दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?- मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश की संभावना है. बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है. बुधवार को हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है, गुरुवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. शुक्रवार और शनिवार को आसमान साफ रहेगा, हालांकि अगले दिन रविवार को एक बार फिर आसमान पर बादल छा सकते हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *