परिवार संग जयपुर का अजमेर किला घूमेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति

India Visit

India Visit: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत के चार दिवसीय दौरे पर है। इसी श्रृंखला में आज जयपुर में आमेर किला देखने जाएंगे और राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में अमेरिका-भारत संबंधों पर भाषण देंगे। बताया जा रहा है कि सुबह 9 बजे आमेर किला पहुंचेंगे। वे दोपहर 3 बजे RIC में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Read Also: 1 लाख के करीब पहुंचा सोने-चांदी का भाव, जानिए क्यों आसमान छू रहे दाम ?

उनके साथ उनकी पत्नी उषा वेंस, उनके बच्चे और अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्य भी होंगे। उपराष्ट्रपति बुधवार सुबह विशेष विमान से जयपुर से आगरा के लिए रवाना होंगे। दोपहर में जयपुर लौटने के बाद वे सिटी पैलेस जाएंगे। उससे अगले दिन सुबह जल्दी अमेरिका के लिए रवाना होंगे। राज्य के पुरातत्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वास्तुकला और यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल का खूबसूरत संगम आमेर किला महल सोमवार दोपहर 12 बजे से 24 घंटे के लिए आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *