दिल्ली में सियासी हलचल तेज, कल LG से मुलाकात करेंगे CM केजरीवाल

Delhi News:

Delhi News:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम 4:30 बजे उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वो अपना इस्तीफा दे सकते हैं।आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सक्सेना ने केजरीवाल को मंगलवार शाम साढ़े चार बजे मुलाकात के लिए समय दिया है।एएपी ने पहले कहा था कि केजरीवाल ने मंगलवार को उप-राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा है और वो अपना इस्तीफा दे सकते हैं।एएपी सुप्रीमो ने कहा था कि वो मुख्यमंत्री और मनीष सिसोदिया उप-मुख्यमंत्री तभी बनेंगे. जब लोग कहेंगे कि हम ईमानदार हैं।

Read also-झज्जर में अज्ञात लोगों ने स्कूल में की तोड़फोड़, गुस्साए छात्रों ने किया जाम हाइवे

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने रविवार को कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देने का फैसला किया है।उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें ये विश्वास नहीं हो जाता कि जनता उन पर भरोसा करती है, तब तक वो सीएम पद पर नहीं रहेंगे।केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि वो दो दिन बाद इस्तीफा दे देंगे।आतिशी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल के लिए सुप्रीम कोर्ट के शब्द पर्याप्त नहीं हैं।

Read also-बैकफुट पर सीएम Mamata Banerjee, फिर बुलाई जूनियर डॉक्टरों की बैठक ,शर्तें भी रखी साथ

विधानसभा भंग करने के बीजेपी के सवाल का जवाब देते हुए आतिशी ने कहा, “दिल्ली में चुनाव कराने के लिए विधानसभा भंग करने की जरूरत नहीं है। (अगर) विधानसभा का कार्यकाल छह महीने से कम है, तो केंद्र सरकार और चुनाव आयोग चुनाव करा सकते हैं।”केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद बीजेपी ने दावा किया कि केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को चुनाव तक मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

इस पर आतिशी ने कहा, “दिल्ली सरकार कितने दिन चलेगी, ये इस बात पर निर्भर करता है कि चुनाव आयोग कब चुनाव करवाता है।मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान मौजूद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी को केजरीवाल के प्रति शालीन भाषा का इस्तेमाल करने की चेतावनी दी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *