तिरुपति लड्डू विवाद पर बिफरे श्रद्धालु, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की

Tirupati laddu news: 

Tirupati laddu news:  तिरुमाला मंदिर के श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को प्रसिद्ध तिरुपति लड्डू बनाने में पशु चर्बी के इस्तेमाल को लेकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।तिरुमाला मंदिर के एक श्रद्धालु ने पीटीआई वीडियो से कहा, ”जगन सरकार ने लड्डू की गुणवत्ता को खराब करने का काम किया।”

Read also-नवादा की घटना पर जीतन राम मांझी का फूटा गुस्सा, घटना के पीछे यादव समुदाय का …

मछली के तेल और ताड़ के तेल का यूज किया- राज्य में सत्तारूढ़ टीडीपी ने दावा किया है कि तिरुपति के प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर में प्रसाद के रूप में बांटे गए लड्डू बनाने के लिए गोमांस की चर्बी, मछली के तेल और ताड़ के तेल का इस्तेमाल किया जा रहा था।हालांकि लैब की रिपोर्ट भी आ गई है, जिसमें इस बात की पुष्टि का दावा किया जा रहा है।हालांकि, आंध्र प्रदेश सरकार या प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन करने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की ओर से लैब रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

Read also-मद्रास हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश, कलवरायण हिल्स के लोगों को मुहैया कराए जाएं राशन कार्ड

श्रद्धालु ने दी ये प्रतिक्रिया- पिछले सालों में जो उन्होंने काम बहुत खराब किया है। क्योंकि भगवान को जो प्रसाद चढ़ता है उसमें मांसाहार के प्रोडेक्ट डाले हैं, एनीमल ऑयल यूज करे हैं पता चला है लैब रिपोर्ट में। अभी चंद्रबाबू नायडू की सरकार जो आई है उन्होंने जो रिपोर्ट करवाया है अभी मैं बहुत खुश हूं कि चंद्रबाबू नायडू ने लैब रिपोर्ट करके उस पर काम कर रहे हैं जो कि अच्छा काम कर रहे हैं।”

पहले लड्डू अच्छा था- श्रद्धालु अभिजीत ने कहा 10 साल से मैं इधर आता हूं। पहले लड्डू अच्छा था, बीच में तीन चार साल में थोड़ा सा टेस्ट खराब हो गया था। आज मैं वापस दर्शन के लिए आया हूं तो लड्डू का टेस्ट बहुत अच्छा है और घी का क्वालिटी भी अच्छा है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *