Sports News: पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी, IPL में कैच छूटने की वजह है, पर्याप्त अभ्यास न करना

Sports News:

Sports News: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ मोहम्मद कैफ का मानना ​​है कि इंडियन प्रीमियर लीग में कैच छूटने का सिलसिला जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ेगा, बढ़ता ही जाएंगा, क्योंकि खिलाड़ी व्यस्त शेड्यूल में ठीक से रिकवर करने के लिए अपनी फील्डिंग स्किल्स को निखारने पर कम समय देते हैं। शनिवार को हुए दोनों मैचों को मिलाकर लगभग 15 कैच छूटे। इनमें से श्रेयस अय्यर का कैच करुण नायर ने लगातार दो ओवरों में छोड़ दिया, जिसकी वजह से मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स को मैच गंवाना पड़ा।Sports News:

Read Also- Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुई बंपर वोटिंग, चुनाव आयोग ने शेयर की जानकारी

शुक्रवार को भी गुजरात टाइटंस ने विराट कोहली का कैच छोड़ दिया था, जिन्होंने आगे चलकर 81 रन बनाकर टीम को मैच जिताया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर मोहम्मद कैफ ने पोस्ट किए वीडियो में कहा,”फील्डिंग भी सुबह के नाश्ते की तरह ही है, जिसे हम अक्सर जल्दबाजी में करते हैं। नाश्ता बहुत जरूरी होता है, लेकिन कोई भी उसे ठीक से करने के लिए 30 मिनट नहीं निकालता; ये एक जल्दबाजी वाला काम बन जाता है। फील्डिंग के साथ भी ठीक ऐसा ही है। हर कोई फील्डिंग की प्रैक्टिस जल्दबाजी में निपटाता है-बिना ज्यादा ध्यान दिए।Sports News:

Read Also- Sports News: टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत ने खेली शानदार पारी, दक्षिण अफ्रीका को 14 रन से हराया

उन्होंने आगे कहा, “जब खिलाड़ी थक जाते हैं, तो उनका पूरा ध्यान अपनी रिकवरी (आराम) पर होता है, खासकर उन 11 खिलाड़ियों का जो मैच खेल रहे होते हैं। लेकिन इसका असर फील्डिंग पर पड़ता है और आप फील्डिंग का अभ्यास कम कर पाते हैं। ।आगे चलकर ये सिलसिला और बढ़ेगा, क्योंकि आप फील्डिंग का अभ्यास करने में कम समय बिता रहे हैं।Sports News:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *