J&K Polls: जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी, मतदान केंद्रों पर लगी लंबी लाइनें

J&K Polls:

J&K Polls: जम्मू कश्मीर के प्रवासी निवासियों ने बुधवार को जम्मू के जगती टाउनशिप में दूसरे फेज में वोट किया।वोटरों ने कामना की कि आगामी सरकार उनकी लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान करेगी।श्रीनगर जिले में 93 उम्मीदवार मैदान में हैं, इसके बाद बड़गाम जिले में 46, राजौरी जिले में 34, पुंछ जिले में 25, गांदरबल जिले में 21 और रियासी जिले में 20 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Read also-दिल्ली के कई इलाकों में आज नहीं मिलेगा पानी, देखें कहां-कहां जलापूर्ति रहेगी बाधित

26 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी-  जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज में बुधवार को छह जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसमें 25.78 लाख वोटर अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे।सेकेंड फेज की 26 सीटों में से 15 सीटें सेंट्रल कश्मीर और 11 सीटें जम्मू की हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 239 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 233 पुरुष और छह महिलाएं हैं।

Read also-बीजेपी अपने विरोधियों को ‘ठोको नीति’ के तहत निपटाने में लगी है- अजय राय

सुरक्षा के दिखे पुख्ता इंतजाम-  वोटिंग के लिए 3502 पोलिंग केंद्र बनाए हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा पुख्ता की गई। प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला, जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और बीजेपी के रवींद्र रैना मैदान में हैं।दूसरे फेज में सबसे ज्यादा आठ श्रीनगर में और सबसे कम दो सीटें गांदरबल जिले की हैं। इनके अलावा बड़गाम और राजौरी की पांच-पांच, रियासी और पुंछ की तीन-तीन सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

श्रीनगर डिवीजन में दिलचस्प हुआ मुकाबला- श्रीनगर डिवीजन में गांदरबल, श्रीनगर, बड़गाम और जम्मू डिविजन में रियासी, राजौरी और पुंछ शामिल हैं। श्रीनगर की हब्बाकदल सीट पर सबसे ज्यादा 16 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में हैं। वहीं राजौरी की बुद्धल में चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *