एक्सन में दिल्ली CM आतिशी, केजरीवाल के साथ दिल्ली की सड़कों का किया निरीक्षण

CM Atishi inspects Delhi Roads :

CM Atishi inspects Delhi Roads : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि “बीजेपी की ओर से रोके गए” जन कल्याण के काम अब फिर से शुरू किए जाएंगे और शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की जाएगी।मुख्यमंत्री आतिशी के साथ एएपी सुप्रीमो ने शहर में सड़कों का निरीक्षण किया और कहा, ‘मैं दिल्ली के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं वापस आ गया हूं और रुके हुए काम फिर से शुरू किए जाएंगे।

Read Also: AAP: संसद से महापुरुषों की तस्वीर हटाने पर क्या बोले संजय सिंह ?

केजरीवाल जेल से हुए रिहा-  केजरीवाल उत्पाद नीति मामले में पांच महीने तक तिहाड़ जेल में बंद थे और सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद इस महीने की शुरुआत में रिहा हुए थे।उन्होंने पिछले हफ्ते दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि फरवरी में विधानसभा चुनाव में दिल्ली के लोगों से “ईमानदारी का प्रमाण पत्र” लेने के बाद वह इस पद पर लौट आएंगे।

Read Also: हरियाणा में कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, कहा- कांग्रेस भ्रष्टाचार की जन्मदात्री है

रूके हुए काम दोबारा शुरू होंगे- पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली के लोगों को मैं कहना चाहता हूं कि मैं आ गया हूं वो चिंता ना करें। जितने रूके हुए काम थे वो दोबारा शुरू होंगे। जितनी उनकी समस्याएं हैं उन समस्याओं को ठीक किया जाएगा। अभी हम सब लोग डीयू में खड़े हैं और डीयू की ये जो सड़क है, जो हम देख रहे हैं अभी यहां पर पानी की पाइप लाइन डली है जिसकी वजह से सड़क टूट गई है।

ये सड़क काफी इस्तेमाल की जाती है। तो मैंने आतिशी जी जो सीएम है उनसे बात की। इस सड़क तुरंत रिपेयर करवाया जाएगा और जल्दी इस सड़क को ठीक करवाया जाएगा। और भी जितनी सड़कें हैं दिल्ली की उनके ऊपर भी मुआयना करेंगे और उनका भी हम रिपेयर का काम शुरू करेंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *