Haryana Polls: हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक, कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में मनाया जश्न

Haryana Election :

Haryana Polls: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में मंगलवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भगवा पार्टी की शानदार जीत का जश्न मनाया।बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लहराया और ढोल की थाप पर डांस किया।चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार हरियाणा की 90 में से 50 सीटों पर बढ़त के साथ बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए तैयार है।

Read also-IMD ने तमिलनाडु के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट किया जारी

मुख्यमंत्री सैनी ने टेका मत्था-  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को पंचकूला में मनसा देवी मंदिर में दर्शन किए और राज्य के लोगों से पांच अक्टूबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने घरों से निकलकर वोट करने की अपील की।

मनोहर लाल ने कांग्रेस पर की टिप्पणी-  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा  कांग्रेस के लोग लगातार झूठ बोलने का, भ्रम फैलाने का काम कर रहे थे, जनता ने कांग्रेस की बात को नकारा, बीजेपी की बात को सहारा और मैं समझता हूं कि जनता ने ऐसा संदेश दिया है कि मोदी जी के जो सरकार की नीतियां हैं, उपलब्धियां हैं, काम करने का तरीका है, वो जनता के ऊपर असर कर रहा था और जनता ने उस प्रतिउत्तर में बीजेपी की हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाई है। रिकॉर्ड बना है कि हरियाणा में किसी पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार नहीं बनी थी।”

Read Also: पूरी तरह से आत्मनिर्भर वायु सेना की दिशा में कोशिश करनी चाहिए- एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह

अनिल विज ने भी मनाया जश्न-  मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में पार्टी की बढ़त के साथ बीजेपी नेता अनिल विज के घर पर पार्टी समर्थकों ने जश्न मनाया। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है।पार्टी समर्थकों ने डांस किया और बीजेपी की बढ़त का जश्न मनाया।बीजेपी के सीनियप नेता अनिल विज, आईएनएलडी के अभय सिंह चौटाला और जेजेपी के दुष्यंत चौटाला पीछे चल रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *