बिहार के नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो Bike की आमने सामने की भिड़ंत से 3 युवकों की मौत

Nalanda Accident News: 

Nalanda Accident News:  बिहार के नालंदा में दो बाइकों की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।हादसा सरमेरा इलाके के बड़हिया रोड पर हुआ। मृतकों में शेखपुरा के राजन कुमार, सोनू कुमार, शशि रंजन और गया जिले में धरमू चक गांव के बोस कुमार शामिल हैं।इस घटना के बाद  परिवार में कोहराम मचा गया। मृतक दो दोस्त सहित दो युवक शेखपुरा जिला के रहने वाले हैं।

Read also-बाबा सिद्दीकी की हत्या पर भावुक हुए उप मुख्यमंत्री अजित पवार, पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया-  दोनों के बीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे के शिकार के घर वालों ने बताया कि शेखपुरा से चार बाइक सवार मेला देखने आए थे। इसी दौरान दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। उस बाइक पर दो लोग सवार थे।शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों ने बयां किया दर्द-  इस घटना में मारे गए मृतकों के परिजनों ने कहा रात में पूजा करने मेला घूमने के दौरान रात में गए। जब वे जा रहे थे तो एक बाइक से टक्कर हो गई। चार की मौत हो गई और दो घायल हैं. वे शेखपुरा से सरमेरा जा रहे थे।”

एएसआई मनोज कुमार ने दिया ये बयान- –एएसआई ( ASI)  मनोज कुमार ने कहा पता चला कि बड़हिया रोड पर मोटरसाइकिल एक्सीडेंट होने की खबर मिली। इस सड़क दुर्घटना में  आमने-सामने की टक्कर से चार लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आनन फानन में घायलों को  हॉस्पिटल में लाया गया। हॉस्पिटल में चार को मृत घोषित कर दिया गया डॉक्टर साहब और दो को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *