बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, इन शहरों में दिखेगा असर, जानिए कैसा है दिल्ली-NCR के मौसम का हाल

weather today 22 October 2024, weather update, aaj ka Mausam, delhi weather, delhi weather news, delhi weather news in hindi, kal ka mausam, Mausam ki jankari, weather update, weather forecast, rainfall warning, tamil nadu weather,

Weather : राजधानी दिल्ली समेत पूरे देशभर में मौसम (Weather ) का मिजाज बदल चुका है. पूरे उत्तर भारत में ठंड की एंट्री हो गई है. सुबह-शाम लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली -एनसीआर में इस बार कड़ाके की ठंड  होने वाली है.इसी के साथ मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है.

Read also- हरियाणा चुनाव नतीजे का मंथन कर रही पार्टी, जयंती समारोह में पटना पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा

दिल्ली का मौसम – राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने लगा है. अच्छी बारिश के बाद अब ठंड ने भी दस्तक दे दी है. मौसम विभाग की मानें तो इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 20 डिग्री रहने की आशंका है. मौसम विभाग की मानें तो अगले हफ्ते से दिल्ली में ठंड का असर बढ़ सकता है.

Read also –दो दिवसीय रूस दौरे पर जा रहे PM मोदी, कजान में होने वाली ब्रिक्स समिट होंगे शामिल

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान- मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती ‘तूफान दाना’ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते 23 अक्टूबर को ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की संभावना जताई गई है। चक्रवाती तूफान 24 अक्टूबर को उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर पुरी और सागर द्वीप समूह के बीच पहुंच सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *