सावधान ! Corona की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले डॉक्टर के गैंग का भंडाफोड़

नई दिल्ली (जितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट)– अगर आप कोरोना का टेस्ट कराने की सोच रहे हैं तो हो जाइये सावधान ! जी हां साउथ दिल्ली के हौज खास थाने की पुलिस ने ऐसे MBBS डॉक्टर ओर उनके साथियों को गिरफ़्तरा किया है जो लोगों का COVID टेस्ट कराने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। ये डॉक्टर कोरोना के टेस्ट के नाम पर 75 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी करते हुए नकली रिपोर्ट बना चुके हैं।
वैसे तो डॉक्टरों को भगवान का रूप कहा जाता है लेकिन जब डॉक्टर ही हैवान बन जाए तो आप क्या कहेंगे? साउथ दिल्ली के हौज खास थाने की पुलिस ने ऐसे एक एमबीबीएस डॉक्टर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है जो भोले भाले मरीजों के साथ कोरोनावायरस टेस्ट कराने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया करते थे।

Also Read- ICMR ने किया टेस्टिंग प्लान में बदलाव, दूसरे राज्य जाने के लिए कोविड टेस्ट जरूरी !

दरअसल साउथ दिल्ली के डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि हौज खास थाने की पुलिस को  सूचना मिली थी कि कुछ मरीजों के साथ डॉक्टर के द्वारा ठगी की जा रही है। जब हौज खास थाने की पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पता चला मालवीय नगर में रहने वाले डॉक्टर कुश पराशर अपने दो सहयोगियों के साथ भोले भाले मरीजो के साथ ठगी कर रहे हैं।
साउथ दिल्ली के डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने यह भी बताया कि वह तकरीबन 75 से ज्यादा भोले-भाले मरीजों के साथ कोरोनावायरस कराने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है। इन डॉक्टरों ने लोगों को नकली कोरोना रिपोर्ट बना कर दी थी। पुलिस ने इनके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में एफआइआर भी दर्ज कर ली है।
अगर आप भी कोरोनावायरस का टेस्ट कराने की सोच रहे हैं तो आपको भी सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि दिल्ली में जाने ऐसे कितने ठग डॉक्टर बैठे हुए हैं जो आपकी जिंदगी से खिलवाड़ कर सकते हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने ठगी करने वाले इन डॉक्टर और उनके साथियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। अब दिल्ली पुलिस ऐसे डॉक्टरों पर नजर बनाए हुए हैं जो कोरोना का टेस्ट कराने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *