ENGvsAUS: पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों से फिसली जीत, इंग्लैंड ने 2 रनों से जीता मैच

साउथेम्प्टन– कोरोना काल के बाद दोबारा शुरु हुआ क्रिकेट धीरे-धीरे एक बार फिर से रोमांचित होता जा रहा है। मार्च के बाद पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने पहले मुकाबले में ही निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। निराशाजनक इसलिए क्योंकि 36 गेंदों पर 39 रन चाहिए थे और 9 विकेट बाकी थे। तब मुकाबला हारना निराशाजनक ही रहता है। बता दें कि मेजबान इंग्लैंड ने तीन टी20 मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में मेहमान कंगारुओं को दो रनों से मात दी।


पहले बल्लेबाजी के लिए उतारी गई इंग्लैंड की टीम ने 162/7 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में 160/6 रन ही बना पाई। सीरीज का दूसरा मैच 6 सितंबर को खेला जाएगा। इंग्लैंड ने जोस बटलर (44, 29 गेंदों में) और डेविड मलान (66, 43 गेंदों में ) की पारियों की बदौलत 162/7 रन बनाए थे। एश्टन एगर, केन रिचर्डसन और ग्लेन मैक्सवेल ने 2-2 विकेट लेकर मेजबान टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया था। मलान मैन ऑफ द मैच रहे।


163 रनों का पीछे करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक समय 36 गेंदों में 39 रनों की जरूरत थी और उसके 9 विकेट सुरक्षित थे, फिर भी वह लक्ष्य से दूर रह गई। अंतिम ओवर में 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन 12 रन ही बन पाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वॉर्नर (58, 47 गेंदों में ) और कप्तान एरॉन फिंच (46, 32 गेंदों में ) की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़े थे। लेकिन इसके बाद 14 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट गंवा दिए।

Also Read: IPL 2020- CSK को एक और झटका, रैना के बाद हरभजन सिंह भी बाहर

तीसरे नंबर पर उतरे स्टीव स्मिथ (18) 124 के स्कोर पर आउट हुए। 127 के स्कोर पर ग्लेन मैक्सवेल (1), 129 पर डेविड वॉर्नर, 133 पर एलेक्स कैरी (1) चलते बने, और 148 के स्कोर पर एश्टन एगर (4) रन आउट हुए। टॉम कुरेन के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 23) ने छक्का जड़ा। चार गेंदों में 9 रनों की जरूरत थी, लेकिन अगली चार गेंदों पर 0, 2, 2, 2 रन ही बना पाए। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर आदिल राशिद ने 2-2 विकेट चटकाए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *