कौन है एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ? 29वें वायु सेना प्रमुख के रूप में संभाला पदभार

Delhi News: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने शनिवार को भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया। दीक्षित को 20 से अधिक प्रकार के विमानों पर 3,500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरने का अनुभव है और वह एक कुशल लड़ाकू विमान पायलट हैं। आशुतोष दीक्षित ने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का स्थान लिया, जो 43 साल के शानदार करियर के बाद सेवानिवृत्त हो गए।

READ ALSO- Haryana Tourism: PM नरेंद्र मोदी ने हरियाणा पर्यटन की स्टाल का किया निरीक्षण

कार्यभार सौंपने से पहले एयर चीफ मार्शल सिंह को रेस कोर्स वायुसेना स्टेशन पर औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।रणनीतिक योजना के लिए पहचाने जाने वाले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अहम भूमिका निभाने वाले एयर चीफ मार्शल दीक्षित इससे पहले वायुसेना के उप प्रमुख के पद पर कार्यरत थे। Delhi News

READ ALSO-Karnataka: पांच स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट उतरने से 2 विदेशी नागरिकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

चार दशक के अपने करियर में एयर चीफ मार्शल दीक्षित ने कमान, स्टाफ और प्रशिक्षण से जुड़े कई पदों पर सेवाएं दी हैं।नौ दिसंबर 1966 को जन्मे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को छह दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू विमान शाखा में शामिल किया गया था। Delhi News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterAhoi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *