बेंगलुरू इमारत हादसा: छह और शव मिले, मालिक और ठेकेदार हिरासत में लिए गए

Bengaluru Building Collapse:

Bengaluru Building Collapse: पुलिस ने बुधवार को बताया कि बेंगलुरू के बाबूसापल्या में निर्माणाधीन इमारत गिरने के बाद तलाशी और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान छह और शव बरामद किए गए, जिससे मरने वालों की संख्या सात हो गई।उन्होंने बताया कि मंगलवार को भारी बारिश के दौरान हुए इस हादसे के बाद से ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन विभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को बचाव अभियान में लगाया गया है।

Read also-BRICS: कजान की दो दिन की यात्रा के बाद पीएम मोदी भारत के लिए हुए रवाना

ठेकेदार  हिरासत में-  एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, “मुनिराज रेड्डी के बेटे भवन रेड्डी के नाम पर इमारत का निर्माण किया जा रहा है और ठेकेदार मुनियप्पा इसे बना रहा था। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।”अधिकारी ने बताया, “अनुमति केवल चार मंजिला इमारत के निर्माण के लिए थी, लेकिन सात मंजिल बनाई जा रही थी।

“मंगलवार को रेस्क्यू टीम ने एक शव बरामद किया था।अधिकारी ने बताया, “छह और शव बरामद किए गए हैं और छह मजदूर घायल हुए हैं।”13 मजदूरों को बचा लिया गया है।”फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने कहा कि शुरूआती जांच में पता चला है कि भारी बारिश के बीच अचानक पूरी इमारत ढह गई, जिसमें कई लोग इमारत के मलबे में फंस गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *