Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में दर्दनाक हादसा, आग लगने से दो लोगों की मौत

Raipur AC Blast:

Raipur AC Blast: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur)  में शनिवार को एक इमारत में  एसी फटने की वजह से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने ये जानकारी दी।सीनियर पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि देर शाम देवेंद्र नगर थाना इलाके के अंतर्गत मिनी माता चौक के करीब एक इमारत की दूसरी मंजिल पर आग की लपटें देखी गईं, जिसके बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए भेजा गया।

Read also- सीएम नायब सिंह सैनी ने आज दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात

दमकल विभाग ने दिखाई तत्परता- उन्होंने बताया कि दमकल और एम्बुलेंस के साथ पुलिस दल मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया गया।पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिसर में प्रवेश करने पर घना धुआं था और एक पुरुष और महिला बेहोश पड़े थे, दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो अन्य को बचा लिया गया है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read also- फ्लाइट्स को मिल रही फर्जी धमकियों पर मोदी सरकार की एडवाइजरी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को लगानी होगी लगाम

आग लगने से मची अफरातफरी-  उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है।अधिकारी ने बताया, आग लगने के कारणों के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिली है। आग लगने से पहले लोगों ने धमाके की आवाज सुनी थी। “उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि मृतकों की पहचान आरिफ मंजूर खान (48 साल), मशरत खान (26 साल) के रूप में हुई है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *